रायगढ़। खरसिया-छाल रोड पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्री बस और ट्रेलर की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सत भावना बस खरसिया से कापू की ओर जा रही थी तभी छाल रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

