दिल्ली की साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और द्वारका कोर्ट को मंगलवार सुबह धमकी भरा मेल मिला, जिसमें बम से उड़ाने की बात कही गई थी। मेल कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद नाम की आईडी से भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों अदालत परिसरों को खाली करवाकर बम स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कर दी है।
धमकी ऐसे समय पर आई है जब पटियाला हाउस कोर्ट में आज NIA, लाल किला धमाके के आरोपी जसीर बिलाल वानी को पेश करने वाली है। ठीक उससे पहले सुबह 11 बजे यह मेल भेजा गया।
इससे पहले सुबह करीब 9 बजे, CRPF के प्रशांत विहार और द्वारका स्थित दो स्कूलों को भी फोन कर बम रखने की धमकी दी गई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों स्कूलों को तुरंत खाली कराकर परिसर की तलाशी शुरू की।

