-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: बड़े नक्सली लीडरों के मारे जाने की खबर, एसपी ने की पुष्टि

 




बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में कुछ बड़े नक्सली लीडर्स के मारे जाने की खबर मिल रही है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने नक्सली मारे गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ भोपालपटनम थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क इलाके में हुई। सुरक्षा बलों ने इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, तभी घने जंगल में दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) ने इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और मुठभेड़ स्थल से अस्त्र-शस्त्र और नक्सली सामग्री बरामद होने की संभावना है।

फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च अभियान के दौरान मारे गए नक्सलियों की पहचान की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, यह इलाका लंबे समय से नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता है, जहां कई बार पुलिस और नक्सलियों के बीच भिड़ंत हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.