-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में लखनऊ में एटीएस की छापेमारी

 




नई दिल्ली। लाल किला के पास सोमवार शाम कार में हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ के मड़ियांव स्थित आईआईएम रोड, मुत्तकीपुर पर एक डॉक्टर के घर छापा मारा।

यह कार्रवाई फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से जुड़े तारों की जांच के तहत की गई। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आतंकी डॉ. मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड डॉ. शाहीन शाहिद लखनऊ की रहने वाली है, जिसे एक दिन पहले फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट में शाहीन शाहिद की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। वहीं, एटीएस टीम ने लखनऊ स्थित उसके पुश्तैनी घर में तलाशी ली है। पुलिस जांच में कई अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.