-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सतर्क पाकिस्तान, 72 से ज्यादा टेरर लॉन्चपैड्स डेप्थ एरिया में शिफ्ट




 ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बेहद सतर्क हो गया है। BSF के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान ने आतंकियों के 72 से अधिक टेरर लॉन्चपैड्स को सीमा से दूर डेप्थ एरिया में शिफ्ट कर दिया है। अनुमान है कि सर्दियों में घुसपैठ बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

शनिवार को BSF अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा और LOC के पास 72 लॉन्चपैड सक्रिय हैं। इनका इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर सभी आतंकी संगठन करते हैं। BSF का कहना है कि आदेश मिलते ही दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।

सियालकोट–जफरवल में करीब 12 लॉन्चपैड, जबकि अन्य क्षेत्रों में 60 लॉन्चपैड्स सक्रिय बताए गए हैं। BSF DIG विक्रम कुंवर के अनुसार, ये स्थायी ठिकाने नहीं होते और आतंकियों को घुसपैठ से पहले ही सक्रिय किए जाते हैं। फिलहाल सीमा के पास कोई ट्रेनिंग कैंप नहीं पाया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि पहले जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अलग-अलग प्रशिक्षण लेते थे, लेकिन अब मिक्स्ड ग्रुप तैयार किए जा रहे हैं, जिससे सभी संगठनों के आतंकी एक साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.