-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

हांगकांग ताई पो आग त्रासदी: 128 की मौत, सरकार ने 3 दिन का शोक घोषित किया

 हांगकांग के ताई पो जिले में वांग फुक कोर्ट आवासीय परिसर में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग में मारे गए 128 लोगों की याद में सरकार ने 3 दिन का शोक घोषित किया है। शोक की शुरुआत एक मिनट के मौन से की गई। इस घटना में 200 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह आग हांगकांग के इतिहास में पिछले 76 साल की सबसे बड़ी त्रासदी बन गई है।

3 दिवसीय शोक के दौरान सरकारी भवनों पर झंडे आधे झुके रहेंगे। जांच में सामने आया है कि आग एक टावर की निचली मंजिलों पर लगी सुरक्षात्मक जाली से शुरू होकर 7 मंजिलों तक फैल गई। भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी ने परियोजना से जुड़े सलाहकारों और उपठेकेदारों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अग्निशमन सेवा प्रमुख एंडी येउंग ने बताया कि सभी 8 ब्लॉकों में अलार्म सिस्टम खराब थे, जिसके कारण लोगों को समय पर खतरे का पता नहीं चल सका।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.