-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

वास्तु शास्त्र: इन वस्तुओं को कभी न दें उपहार, रिश्तों पर पड़ता है नकारात्मक प्रभाव

 


वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ वस्तुओं को उपहार में देना अशुभ माना जाता है। इसका असर न सिर्फ घर की सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ता है, बल्कि रिश्तों में तनाव और दूरी भी बढ़ सकती है। इसलिए किसी को गिफ्ट देते समय इन वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।

नुकीली वस्तुएं
कैंची, चाकू या किसी भी धारदार चीज को गिफ्ट करना वास्तु में निषेध है। माना जाता है कि ऐसी वस्तुएं रिश्तों में तनाव और दूरी पैदा करती हैं।

पर्स या बटुआ
वास्तु के मुताबिक पर्स उपहार में देना ठीक नहीं माना जाता। इससे आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और संबंधों में दरार की संभावना बढ़ जाती है।

घड़ी
घड़ी गिफ्ट देना भी अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा जीवन में प्रवेश करती है और रिश्ते कमजोर हो सकते हैं।

जूते-चप्पल
वास्तु शास्त्र में जूते-चप्पल गिफ्ट करना अशुभ बताया गया है। इससे संबंधों में दूरी बढ़ने और मतभेद होने की आशंका रहती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.