नई दिल्ली। लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकी 6 दिसंबर, बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के दिन दिल्ली समेत कई शहरों में धमाके करने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए 32 कारों में बम और विस्फोटक सामग्री भरने की तैयारी की गई थी। इनमें ब्रेजा, स्विफ्ट डिजायर, इकोस्पोर्ट और आई20 जैसी गाड़ियां शामिल थीं। अब तक जांच एजेंसियों ने चार कारें बरामद की हैं। 10 नवंबर को ब्लास्ट में प्रयुक्त आई20 कार भी इसी साजिश का हिस्सा थी। इस धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग घायल हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।
ब्रेकिंग न्यूज़

