नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच टीम ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर से इस मॉड्यूल से जुड़ी तीसरी ब्रेजा कार बरामद की है। यह कार लेडी आतंकी डॉ. शाहीन के नाम पर दर्ज बताई जा रही है। फिलहाल हरियाणा पुलिस की बम स्क्वॉड टीम कार की जांच कर रही है।
वहीं, धमाके में इस्तेमाल हुई इको स्पोर्ट्स कार (DL10CK-0458) की फोरेंसिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि इससे विस्फोटक सामग्री की ढुलाई की गई थी। यह कार पिछले दो दिनों से फरीदाबाद के खंदावली गांव में खड़ी थी। एनआईए और एनएसजी की टीमें मौके पर जांच में जुटी रहीं।
पुलिस ने फहीम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर ऑपरेटर और आतंकी डॉ. उमर का असिस्टेंट बताया जा रहा है। कार बरामदगी के बाद इलाके को 200 मीटर के दायरे में सील कर दिया गया है।

