-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सूटकेस में मिले शव का खुलासा, पत्नी निकली हत्यारिन — नासिक से गिरफ्तार

 



जशपुर। 9 नवंबर को सूटकेस में मिले संतोष भगत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाली मृतक की पत्नी मंगरीता भगत (40) को पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के मनमाड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया है। मामला दुलदुला क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर का है, जहां संतोष भगत का शव घर में सूटकेस से बरामद हुआ था। घटना के बाद आरोपिया फरार थी। SSP शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर और तकनीकी जांच के आधार पर मंगरीता की लोकेशन का पता लगाया और जीआरपी व आरपीएफ की मदद से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.