-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

तुमालपाड़ जंगल में मुठभेड़ : 5 लाख का इनामी कमांडर समेत 3 नक्सली ढेर




 सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तुमालपाड़ जंगल में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर माड़वी देवा, सीएनएम कमांडर पोड़ियम गंगी और एरिया कमेटी सदस्य सोड़ी गंगी मारे गए हैं।

सूचना के आधार पर डीआरजी के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जवानों के पास पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई हुई। रुक-रुक कर चली फायरिंग में तीनों नक्सली ढेर हो गए।

मौके से 303 राइफल, BGL लॉन्चर्स सहित हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों का सर्च अभियान क्षेत्र में अब भी जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.