-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बांग्लादेश ने पूर्वोत्तर राज्यों को अपना हिस्सा बताया, पाकिस्तान को विवादित नक्शा गिफ्ट कर बढ़ाया तनाव




 ढाका। बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान के जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को एक विवादित नक्शा गिफ्ट कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस नक्शे में भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया है। घटना के बाद से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात ढाका में यूनुस और पाकिस्तानी जनरल के बीच मुलाकात हुई थी। इसी दौरान यूनुस ने उन्हें ‘आर्ट ऑफ ट्रायम्फ’ नामक किताब भेंट की। इस किताब के कवर पर छपे नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश के हिस्से के रूप में दर्शाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस नक्शे को लंबे समय से कट्टरपंथी इस्लामी संगठन ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ के प्रचार का हिस्सा माना जाता रहा है। वहीं, इस विवाद पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव पैदा करने वाला साबित हो सकता है। जबकि कुछ विशेषज्ञ इसे यूनुस सरकार की पाकिस्तान के साथ नजदीकी बढ़ाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.