-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सब्जी मंडी में भीषण आग, लाखों का नुकसान — शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका




 बलौदाबाजार। भाटापारा की सब्जी मंडी में सोमवार सुबह अचानक लगी भीषण आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे मंडी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। मंडी में रखे प्लास्टिक के बास्केट और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते मंडी क्षेत्र घने धुएं के काले गुब्बारों से भर गया।

सूचना मिलते ही नगरपालिका भाटापारा और जिला मुख्यालय से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन, नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

इस आगजनी में मंडी के कई दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल दमकल कर्मी आग को पूरी तरह बुझाने में जुटे हुए हैं, वहीं प्रशासन ने नुकसान के आकलन और आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.