अलीगढ़। बरेली के बाद अलीगढ़ में भी सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की गई। दो गांवों के पाँच मंदिरों की दीवारों पर हरे रंग से “आइ लव मुहम्मद” लिखा गया, जिसे देखकर पूजा करने आए लोग आक्रोशित हो गए।
हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई। पुलिस ने तत्काल दीवारों से शब्द मिटवाए और लोगों को समझाकर शांत किया। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह की तहरीर पर मौलाना मुस्तकीम समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के आसपास पिकेट तैनात किया गया है। इस घटना को पहले हुए विवाद और मौलाना मुस्तकीम के स्थानीय विवाद से जोड़ा जा रहा है।

