-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

अभिनेता सतीश शाह का निधन, फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर




 मुंबई। लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया है। यह दुखद घटना आज सुबह हुई। उनके मित्र और सहयोगी अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें यह बताते हुए गहरा दुःख और आश्चर्य हो रहा है कि जाने-माने अभिनेता और बेहतरीन इंसान सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सतीश शाह को घर पर अस्वस्थ महसूस होने पर दादर के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। सतीश शाह को खासतौर पर टीवी सीरियल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और कई लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाना जाता था।

उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। इस खबर से फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.