-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

असम में सिंगर जुबीन गर्ग की समाधि पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता




 सोनापुर, असम। सिंगर जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में डूबने से हुई मौत के बाद उनके गांव कमरकुची में बने समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला जारी है। उनके अंतिम संस्कार के 36 दिनों में लगभग 5 लाख असमिया गमछे और हजारों चिट्ठियां उनके नाम चढ़ाई जा चुकी हैं।

गुवाहाटी से 31 किमी दूर स्थित इस स्थल पर हर दिन 5 से 10 लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं, जिनमें देशभर और 500-800 किमी दूर से आए लोग भी शामिल हैं। जुबीन ने 52 साल की उम्र तक 40 हजार से अधिक गाने गाए और लिखे। श्रद्धालु उनके सम्मान में वही गमछा पहनते हैं, जिसे जुबीन अपनी असमिया पहचान के प्रतीक के रूप में चूमते थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थल अब जुबीन का ‘देवालय’ बन गया है और यहां श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या उनके प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.