स्वास्थ्य न्याय यात्रा में सम्मिलित हुए त्रिलोक श्रीवास, बेलतरा अतिक्रमण मामले पर उठाई आवाज
बिलासपुर। जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास (राष्ट्रीय समन्वयक - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी - प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश एवं गुजरात, जिला कांग्रेस - बिलासपुर शहर/ग्रामीण) ने आज अपोलो हॉस्पिटल में फर्जी डॉक्टरों के कारण हुई मौतों के विरोध में निकाली गई स्वास्थ्य न्याय यात्रा में अपने सहयोगियों के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, राष्ट्रीय सचिव श्री देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और फर्जीवाड़े से हुई मौतों को लेकर सभी नेताओं ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बेलतरा क्षेत्र में गरीबों पर हो रहे अन्याय पर चिंता व्यक्त
स्वास्थ्य न्याय यात्रा के दौरान श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बेलतरा क्षेत्र के बिरकोना, खमतराई, लिंगीयाडिहं समेत अन्य इलाकों में अतिक्रमण के नाम पर गरीब, मध्यम वर्गीय परिवारों और छोटे व्यवसायियों के घर-दुकान तोड़े जाने की घटनाओं पर वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस कार्रवाई को जनविरोधी बताया और प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही जोरदार उपस्थिति
इस जनसरोकार से जुड़ी यात्रा में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मोहन जायसवाल, राहुल गोरख, मंगल वाजपेयी, मुकेश अग्रवाल, चरणसिंह राज, दादूराम शिकारी, चंद्रप्रकाश केसरवानी, पवन सिंह ठाकुर, सुखदेव तिवारी, जितेंद्र शर्मा, अवधेश गोयल, रामेश्वर केसरी, लहरे जी, नवल शर्मा, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, मनीष भट्ट, नवदीप शर्मा, नवीन चंद्र दुबे, नंदकिशोर वर्मा, राजा श्रीवास, बलराम श्रीवास, अनुराग शर्मा और वासु पांडे शामिल थे।
त्रिलोक श्रीवास का सशक्त जनपक्षधर नेतृत्व
श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने पुनः यह सिद्ध किया कि वे जनता के हितों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। चाहे स्वास्थ्य व्यवस्था में गड़बड़ी हो या गरीबों के घर उजड़ने की पीड़ा—वे हर मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति और प्रभावी संवाद से जनता की आवाज उठाते हैं।
