-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न – समाजहित में लिए गए कई अहम निर्णय

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न – समाजहित में लिए गए कई अहम निर्णय
भिलाई, 2025

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक 2025 का सफल आयोजन भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में किया गया। इस बैठक में प्रदेशभर से आए 200 से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल (रायपुर) ने की। साथ ही संरक्षक महेन्द्र सक्सेनिया, जयदेव सिंघल, चेयरमेन अशोक मोदी (कोरबा), कार्यकारी अध्यक्ष राजू अग्रवाल (बिलासपुर), महामंत्री संजय अग्रवाल (रायपुर), कोषाध्यक्ष पंकज कीर्तुका (दुर्ग), महिला अध्यक्ष गंगा अग्रवाल और युवा अध्यक्ष आशीष सक्सेरिया समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

बैठक में समाजहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं व निर्णयों पर मुहर लगाई गई। मुख्य निर्णयों में निम्न बिंदु प्रमुख रहे:

  • 18 आयोगों की स्थापना: समाज के विभिन्न 18 क्षेत्रों में कार्ययोजना के लिए 18 आयोग बनाए गए, जिनमें से 10 आयोगों के संयोजक घोषित कर दिए गए हैं। ये संयोजक अपने जिलों और ग्राम स्तर पर समितियों का गठन करेंगे।
  • ‘अग्र पंचायत’ का गठन: 21 सदस्यीय समिति समाज के पारिवारिक विवादों को कोर्ट जाने से पहले आपसी समझौते से सुलझाने का कार्य करेगी।
  • शिक्षा ऋण योजना: समाज के निर्धन लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ब्याजमुक्त 2 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • राजनीतिक भागीदारी पर जोर: संगठन ने राजनीति में समाज की उपेक्षा पर चिंता जताई और समाज की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।
  • प्री-वेडिंग शूट पर रोक: विवाह से पूर्व प्री-वेडिंग शूट और अनावश्यक खर्चों को बंद करने का निर्णय लिया गया।
  • अग्रसेन प्रतिमा एवं एंबुलेंस योजना: भगवान श्री अग्रसेन जी की निःशुल्क मूर्ति वितरण योजना की घोषणा, साथ ही 50% अनुदान पर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत।
  • बुजुर्ग चौपाल योजना: बुजुर्गों के लिए धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों हेतु चौपाल की योजना बनाई गई है।
  • मंगल परिणय योजना: संयोजिका शोभा केडिया ने बताया कि अब तक 800 तलाकशुदा लोगों का पुनर्विवाह कर समाज में उन्हें नया जीवन देने का कार्य किया गया है।
  • महिला और युवा इकाई की रिपोर्ट: महिला विंग की गंगा अग्रवाल और युवा विंग के आशीष सक्सेरिया ने अपने-अपने कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के अंत में चेयरमेन अशोक मोदी ने प्रदेशभर से आए सभी सदस्यों एवं अतिथियों के साथ आयोजनकर्ता अग्रसेन सेवा समिति, खुर्सीपार भिलाई के पदाधिकारियों का आभार जताया।

रिपोर्ट: NEWS 1947 संपर्क: harishmandwa92@gmail.com

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.