-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिला पंचायत सामान्य सभा बैठक में गरजीं स्मृति त्रिलोक श्रीवास, जनहित के मुद्दों पर उठाई मजबूत आवाज

जिला पंचायत सामान्य सभा बैठक में गरजीं स्मृति त्रिलोक श्रीवास, जनहित के मुद्दों पर उठाई मजबूत आवाज

बिलासपुर। जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित सामान्य सभा बैठक में कांग्रेस नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने जनहित से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने पेयजल संकट, अवैधानिक भुगतान, स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा, और खनिज विभाग में अनियमितताओं को लेकर अधिकारियों पर जमकर निशाना साधा।

प्रमुख मुद्दे और मांगे:

  • ग्राम पावसारा, हरदी, बैमा, नगोई, खैरफरहद नगरौड़ी, शिल्पहारी समेत कई गांवों में पेयजल संकट को देखते हुए हैंडपंप उत्खनन की मांग की।
  • पावसारा, खपराखोल, मानिकपुर, नगरौली, धूमी आदि ग्रामों में अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने की जरूरत को उजागर किया।
  • ग्राम पंचायत वेद परसदा में कार्यकाल समाप्ति के बाद भी सरपंच द्वारा ₹1 करोड़ 8 लाख की अवैधानिक निकासी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
  • खनिज विभाग में अवैध रेत खनन, स्वास्थ्य व कृषि विभाग में व्याप्त समस्याओं को लेकर तीखी आपत्ति दर्ज कराई।

श्रीमती श्रीवास ने स्पष्ट कहा कि यदि अधिकारियों ने जनता के हित में जल्द कदम नहीं उठाए, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। इस पर सभी विभागीय अधिकारियों ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

'वन नेशन वन इलेक्शन' का किया विरोध

सभा के दौरान श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र के चुनावों को एक साथ कराना अव्यावहारिक है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सरकार चुनावी खर्चों में कटौती चाहती है, तो महापौर, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, पार्षद, जनपद सदस्य, विधायक और सांसद सभी के चुनाव एक साथ कराए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यह व्यवस्था अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए ला रही है।

सशक्त उपस्थिति और दमदार नेतृत्व

विदित हो कि श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास पूर्व में भी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में सैकड़ों विकास कार्यों को मूर्तरूप दिया और आज भी अपनी सक्रियता व सशक्त नेतृत्व क्षमता से जनता की आवाज बुलंद कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.