शासकीय हाई स्कूल पुडू का परीक्षा परिणाम 77.77% रहा, कुमारी जनिता पैकरा रही टॉपर
कोटा (बिलासपुर)।
शासकीय हाई स्कूल पुडू, विकासखंड कोटा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) का हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 का परिणाम 77.77 प्रतिशत रहा। कुल 45 विद्यार्थियों ने इस वर्ष परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 7 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
विद्यालय की टॉपर कुमारी जनिता पैकरा, पिता श्री अरविंद सिंह पैकरा रही, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर कुमारी सुनीता पैकरा (पिता श्री मनहरण पैकरा) और कुमारी मिथिलेश यादव (पिता श्री बैसाखूराम यादव) संयुक्त रूप से रहीं। वहीं तृतीय स्थान पर कुमारी बबिता पैकरा रही।इसके अलावा कुमारी तनीषा पैकरा, कुमारी ऋतुराज और हरीश पैकरा ने भी प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। द्वितीय श्रेणी में 19 विद्यार्थियों और तृतीय श्रेणी में 9 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
संस्था के प्राचार्य श्री मनविहार सिंह कंवर ने समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को परीक्षा परिणाम की बधाई दी और छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह परिणाम सभी शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का फल है।
संस्था के व्याख्याता श्रीमती निधि भोसले और श्री कंतलाल पैकरा ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में इसी प्रकार मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
