-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल रतनपुर का शानदार परीक्षा परिणाम – हायर सेकंडरी में 98.89% और हाई स्कूल में 94.81% सफलता


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल रतनपुर का शानदार परीक्षा परिणाम – हायर सेकंडरी में 98.89% और हाई स्कूल में 94.81% सफलता
रतनपुर।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल, रतनपुर ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरवपूर्ण परीक्षा परिणाम प्राप्त किया है। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में कुल 90 छात्राएं सम्मिलित हुईं, जिनमें से 89 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। परीक्षा परिणाम 94.81% रहा।

हाई स्कूल में कुमारी पायल सिदार ने 93.33% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर चंचल पैकरा 91.61% तथा तृतीय स्थान पर नीलम मरार 91.33% के साथ रहीं। प्रथम श्रेणी में 62, द्वितीय श्रेणी में 26, तृतीय श्रेणी में 1 और पूरक श्रेणी में 1 छात्रा रहीं।

वहीं हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2025 में कुल 135 छात्राएं सम्मिलित हुईं, जिनमें से 128 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की और परीक्षा परिणाम 98.89% रहा।

हायर सेकंडरी में कुमारी पल्लवी रजक ने 91% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर दीक्षा कश्यप (85.8%), तृतीय स्थान पर खुशी कश्यप व श्रुति गोपाल (84.6%), चतुर्थ स्थान पर गरिमा यादव (84.2%) तथा पंचम स्थान पर संस्कृति कश्यप (84%) रहीं।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार शास्त्री एवं समस्त शिक्षकों ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.