-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

विशेष समाचार | राष्ट्रभक्ति का उत्सव"ऑपरेशन सिंदूर" की ऐतिहासिक सफलता पर कोरबा में भव्य आतिशबाज़ी कार्यक्रम

राष्ट्रभक्ति का उत्सव "ऑपरेशन सिंदूर"


विशेष समाचार | राष्ट्रभक्ति का उत्सव
"ऑपरेशन सिंदूर" की ऐतिहासिक सफलता पर कोरबा में भव्य आतिशबाज़ी कार्यक्रम

कोरबा, 8 मई: देश की सुरक्षा और आतंकवाद के विरुद्ध चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" की ऐतिहासिक सफलता पर आज पूरे देश में गर्व और उल्लास का माहौल है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए एक भव्य आतिशबाज़ी कार्यक्रम का आयोजन आज शाम 5:30 बजे, ट्रांसपोर्ट नगर चौक में किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और राष्ट्रप्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल होकर हमारे देश के वीर जवानों को सम्मान दें।

कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों, आतिशबाज़ी और उत्सव के माहौल के साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' के नायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

जय हिंद! वंदे मातरम्!


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.