भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाने हेतु अण्डी में मंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न
मरवाही, 6 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर आज मध्य मंडल मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन अण्डी में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 6 अप्रैल को हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाने हेतु विशेष रूप से चर्चा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता बैठक प्रभारी श्री दयाचंद पोर्ते जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री अजय रजक जी ने की। इस अवसर पर श्री ओंकार ओट्टी जी, श्री प्रताप मरावी जी, श्री पारसमणि जी, श्री महेश पाव जी, श्री प्रकाश राय जी, श्री पहलवान जी, श्री संदीप मिश्रा जी, श्री रोहित जोगी जी, श्री देवचरण जी, श्री रेवा पोट्टाम जी, श्री रमेश यादव जी, श्री प्रताप जायसवाल जी, श्री लोकनाथ केवट जी, पूरन सिंह जी, लालमन केवट जी, देवलाल सिंह जी, तेजभान केवट जी, संतलाल गुप्ता जी, परमेश्वर गुप्ता जी, रमेश वरकडे जी, लक्ष्मण सिंह जी, लवकेश पोट्टाम जी, समार सिंह जी, कनशराम जी, सेवा सिंह जी, लोकेश पोट्टाम जी, शशि भूषण जी, सुपेंद्र कुमार जी, बद्रीराम रविदास जी, रोहित कुमार जी, बलराम सिंह मरावी, खेलन जी, टकेश्वर सिंह टेकाम जी, बेचन यादव जी एवं अमितेश राय जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में पार्टी की विचारधारा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा संगठन को मजबूत करने पर भी विशेष चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।
