समाज सेविका गंगा साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं जिला स्तरीय स्थानीय शिकायत समिति की सदस्य
रायपुर, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवम् बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के तहत जिला बिलासपुर में स्थानीय शिकायत समिति का गठन किया गया है। इस समिति में समाज सेविका गंगा साहू को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
समिति में अध्यक्ष के रूप में शोभा कश्यप जी और जिला कार्यक्रम अधिकारी पदेन सचिव के साथ समाज सेविका गंगा साहू को इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया गया है। श्रीमती गंगा साहू, जो वर्तमान में नगर अध्यक्ष साहू समाज महिला प्रकोष्ठ और महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा के पदों पर कार्यरत हैं, ने इस नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निष्पक्षता और नि:स्वार्थता से निभाने का संकल्प लिया।
उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कलेक्टर, माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक और विधायक धरमजीत सिंह का आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा, जया पांडे और सावित्री घनश्याम रात्रे को भी समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
