-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मैदान में गूंजे बल्ले-बल्ले: टेकराम और रिंकेश की विस्फोटक पारियों ने जीता दर्शकों का दिल

मैदान में गूंजे बल्ले-बल्ले: टेकराम और रिंकेश की विस्फोटक पारियों ने जीता दर्शकों का दिल
स्व. डॉ. बंशी लाल महतो स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा दिन रहा रोमांच से भरपूर

कोरबा।
शहर के खेलप्रेमियों को सोमवार की रात क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला जब स्वर्गीय डॉ. बंशी लाल महतो स्मृति राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन दो धमाकेदार मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

टेकराम की आतिशी पारी से ब्लू स्टार की जीत


पहले मुकाबले में ब्लू स्टार और कृष्णा हुंडई के बीच भिड़ंत हुई। कृष्णा हुंडई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 83 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में ब्लू स्टार ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और महज 6 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के नायक रहे टेकराम कश्यप, जिन्होंने 46 रन की विस्फोटक पारी खेलकर 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया।

रिंकेश के बल्ले से बरसी आग, डी.वी. प्रोजेक्ट की शानदार जीत
दूसरे मुकाबले में सी.एस.ई.बी ईस्ट और डी.वी. प्रोजेक्ट आमने-सामने थे। डी.वी. प्रोजेक्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सी.एस.ई.बी ईस्ट ने 99 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी.वी. प्रोजेक्ट की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। इस मैच में रिंकेश यादव ने 54 रनों की तेजतर्रार पारी खेली और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।

खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विशेष पुरस्कार
प्रतियोगिता को और भी उत्साहपूर्ण बनाने हेतु मध्यंती एसोसिएट की ओर से खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए, जिससे मैदान का माहौल और भी जोशीला हो गया।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया हौसला
मैच के दौरान आरिफ खान, मनोज मिश्रा, हीरा राठौर, दीपक साहू, पवन सिन्हा, तोपचंद बैरागी, जगदीश प्रधान एवं महेंद्र सिंह जैसे गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। सभी ने खिलाड़ियों की खेल भावना की सराहना की।

कमेंट्री और स्कोरिंग ने बांधा समां
इस आयोजन को सफल और रोमांचक बनाने में उद्घोषक अभिषेक तिवारी की जोशीली कमेंट्री तथा स्कोरर शैलेश मसीह की सटीक स्कोरिंग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रोमांच अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है और दर्शकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। खेल प्रेमियों को आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.