"आओ संवारे कल अपना" अभियान का भव्य शुभारंभ, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
बिलासपुर।
बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित चेतना अभियान के छठवें और महत्वपूर्ण चरण "आओ सवारे कल अपना" के भव्य शुभारंभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के करकमलों से खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री शिवचरण सिंह परिहार, डीएसपी श्री रोशन आहूजा, तोरवा थाना प्रभारी श्री अभय सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र गुप्ता समेत कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जीवधरणी फाउंडेशन के प्रमुख श्री विकास वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भारतीय टीम के कोच (आयरन गेम पावरलिफ्टिंग) उत्तम कुमार साहू सहित अन्य खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए बिलासपुर पुलिस प्रशासन एवं जीवधरणी फाउंडेशन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। श्री साहू वर्तमान में बिलासपुर जिला जिम और फिटनेस सेंटर ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी के सचिव भी हैं।
समारोह में चेतना अभियान के तहत युवाओं को नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त समाज निर्माण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने चेतना अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
(संपर्क: उत्तम कुमार साहू – 9981669811)
