त्रिलोक श्रीवास ने प्रदेश कांग्रेस बैठक में ली सक्रिय भागीदारी, वरिष्ठ नेताओं से की राजनीतिक चर्चा
रायपुर।
बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज रायपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान श्री त्रिलोक श्रीवास ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से जिले के विभिन्न राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस को और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित नवल किशोर शर्मा, चरण सिंह राज और दीपक मानिकपुरी भी श्री श्रीवास के साथ मौजूद रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और प्रदेश में पार्टी की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण विमर्श किया गया।
