-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत तेंदूभाठा में नवनिर्वाचित सरपंच ने निभाया चुनावी वादा, शुरू की "मीना कन्यादान योजना"



ग्राम पंचायत तेंदूभाठा में नवनिर्वाचित सरपंच ने निभाया चुनावी वादा, शुरू की "मीना कन्यादान योजना"

रतनपुर। संवाददाता - सुंदरदास महंत
कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदूभाठा की नवनिर्वाचित सरपंच मीना बाबूलाल कंवर अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। उनके द्वारा प्रारंभ की गई “मीना कन्यादान योजना” और मृत्यु पर सहायता योजना को ग्रामीणों द्वारा सराहा जा रहा है।

सरपंच मीना कंवर ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की थी कि पंचायत क्षेत्र में किसी भी युवक-युवती की शादी पर तथा पंचायत के किसी व्यक्ति के निधन पर उनके परिवार को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता एवं 50 किलो चावल पंचायत की ओर से प्रदान किया जाएगा।

इस वादे को निभाते हुए अब तक ग्राम सेंकर में दो लड़कियों और एक लड़के की शादी, ग्राम नवागांव में दो लड़कियों तथा ग्राम तेंदूभाठा के मोहल्ला चकराभाठा में एक लड़की और एक लड़के की शादी में सहायता दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त ग्राम सेंकर में दो मृतकों के परिवार को भी सहायता राशि और चावल प्रदान किया गया।

सरपंच स्वयं घर-घर जाकर वार्ड पंचों की उपस्थिति में संबंधित परिवारों को सहायता राशि और चावल प्रदान कर रही हैं, जिससे पूरे पंचायत क्षेत्र में उनकी सराहना हो रही है। लोगों में चर्चा है कि सरपंच मीना कंवर अपने वादों को ज़मीन पर उतारने वाली जनप्रतिनिधि हैं। पंचायतवासियों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.