-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

बांकीमोंगरा भाजपा मंडल ने मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की 134वीं जयंती

बांकीमोंगरा भाजपा मंडल ने मनाई बाबा साहेब अंबेडकर की 134वीं जयंती

बांकीमोंगरा। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने किया।

अंबेडकर नगर में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रीफल अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण – प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो विकास झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश झा एवं अजीत केवट, महामंत्री अश्वनी साहू, युवा मोर्चा महामंत्री सुंदर बंजारे, संजय दास, रामकुमार यादव, करण दास, हेम सिंह कंवर, जितेंद्र यादव, प्रणव मिश्रा, महिला मोर्चा से अनीता राजपूत, कविता यादव, गौरी केवट, आशा केवट तथा अनेक पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.