-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और खनन का आरोप: लालपुर-घासीपुर के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी



शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा और खनन का आरोप: लालपुर-घासीपुर के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रतनपुर (बिलासपुर), 16 अप्रैल 2025
ग्राम लालपुर और घासीपुर के ग्रामीणों ने रतनपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर अवैध रेत खनन और लाल ईंट भट्टा संचालन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। नाराज किसानों ने खनिज विभाग और राजस्व प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शिकायत सौंपी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ताओं — नारायण प्रसाद यादव, कुंवर सिंह, कन्हैयालाल सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का पटवारी और संबंधित अधिकारी शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करवा कर लाल ईंट भट्टा और रेत खनन को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके कारण फसलें नष्ट हो रही हैं और आदिवासी व पिछड़े वर्ग के लोगों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तहसीलदार द्वारा किसानों को जारी नोटिस पक्षपातपूर्ण है और उनकी समस्याओं की अनदेखी कर दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

ग्रामीणों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन और भट्टा संचालन में लिप्त अधिकारियों व संबंधित लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकला तो वे शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ न्यायालय की शरण लेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.