भाजपा स्थापना दिवस की तैयारी में जुटा कोसाबाड़ी मंडल
कार्यशाला में दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह, सेवा-संकल्प सप्ताह की मिली प्रेरणा
कोरबा, 4 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निहारिका फेस-1 स्थित क्षमता भवन में मंडल स्तरीय भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य 6 से 14 अप्रैल तक मनाए जाने वाले "सेवा, संगठन और संकल्प सप्ताह" की रूपरेखा तय करना तथा कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार करना रहा।
कार्यशाला में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में दिखा उत्साहपूर्ण माहौल भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा व समर्पण को दर्शाता है।
प्रमुख वक्ताओं ने किया मार्गदर्शन:
मंडल प्रभारी डॉ. आलोक सिंह ने भाजपा की स्थापना के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को वैचारिक निष्ठा और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा की आज की यात्रा और संगठनात्मक विकास का विस्तृत वर्णन करते हुए कार्यकर्ताओं को गौरव का अनुभव कराया।
युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने पार्टी की नीतियों, संघर्षों और युवाओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जोश से भर दिया।
मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सेवा सप्ताह को "सेवा, संगठन और संकल्प का पर्व" बताया और प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा और सेवा भावना को पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री लक्ष्मीकांत जोशी, श्रीमती मंजू सिंह, श्री पंकज सोनी, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री अजय विश्वकर्मा, श्री लक्ष्मण श्रीवास, सुमन सोनी, श्री अनिल वस्त्रकर, श्री नारायण महंत, समस्त पार्षदगण एवं शक्ति केंद्र संयोजक/बूथ अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यशाला की उल्लेखनीय उपस्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि कोसाबाड़ी मंडल स्थापना दिवस से लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक के सेवा सप्ताह को पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ मनाने हेतु कटिबद्ध है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और संगठन विस्तार के लिए हर स्तर पर सक्रिय रहेंगे।
