-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

डॉक्टर पर रिश्वत का आरोप, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई

डॉक्टर पर रिश्वत का आरोप, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर, 23 मार्च 2025 – जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना चौधरी पर रिश्वत के आरोप लगने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर परिवार नियोजन (टीटी) और गर्भपात (एमटीपी) ऑपरेशन करने पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

शिकायत और कार्रवाई
सेमरचुवा निवासी श्रीमती जमंत्री पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ. वंदना चौधरी ने नसबंदी ऑपरेशन के लिए 6,000 रुपये की मांग की थी, जिनमें से 2,000 रुपये दिए जाने के बाद भी डॉक्टर ने शेष राशि के लिए दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में ऑडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किया, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया।

कलेक्टर के निर्देश पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने डॉ. चौधरी से जवाब तलब करते हुए उन्हें समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अस्पताल में परिवार नियोजन और एमटीपी ऑपरेशन अब डॉ. रमा घोष और डॉ. ममता सलूजा द्वारा किए जाएंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.