कटघोरा-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला
कटघोरा-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर मुंगनागा डीह गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।
गुस्साए ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक
