-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सूर्यवंशी पर्वतदान स्मृति महोत्सव में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

सूर्यवंशी पर्वतदान स्मृति महोत्सव में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

रतनपुर, 23 मार्च 2025 – सूर्यवंशी समाज द्वारा आयोजित पर्वत दान महा महोत्सव के दूसरे दिन का कार्यक्रम बेहद भव्य और शानदार रहा। इस अवसर पर 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड (छ.ग.) श्री सोमनाथ यादव, नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, पार्षद मनोज खरे, फिरतू राम बनवारे, नंदकिशोर लहरिया, समाज के पदाधिकारी एवं 220 गांवों से आए लगभग 5000 समाजजन इस आयोजन के साक्षी बने।

नव विवाहित जोड़ों को दी गई आर्थिक सहायता एवं उपहार
सामूहिक विवाह में शामिल 11 नवदंपतियों को विवाह के वस्त्र, आभूषण एवं आवश्यक घरेलू सामान प्रदान किया गया। साथ ही, प्रत्येक जोड़े को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसका योगदान नारायण प्लाजा बिलासपुर के संचालक वेद प्रकाश सूर्यवंशी ने दिया। इसके अलावा, देव कुमार कनेरी, प्रहलाद सूर्यवंशी एवं विकास वस्तुदास निखिल ने एक-एक जोड़े की शादी का संपूर्ण खर्च उठाने की घोषणा की।

सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस अवसर पर सूर्यवंशी समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, जनपद सदस्यों और जिला पंचायत पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कला एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिसमें स्वराज कला मंच के कलाकारों ने नृत्य और गायन से समां बाँधा। मंच के संस्थापक धर्मेंद्र भास्कर, अध्यक्ष लखन लाल टेंगवर एवं अन्य गणमान्य कलाकारों की प्रस्तुतियाँ मुख्य आकर्षण रहीं।

समाज सेवा का उदाहरण
यह आयोजन न केवल विवाह संस्कार का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सामूहिक भागीदारी का संदेश भी दिया। आयोजकों ने इस पहल को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.