रामायण ग्रंथ से हमें सबसे बड़ी सीख मिलती है – विविधता में एकता : मनोज झा
छत्तीसगढ़ के करतला विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सन्डेल, फरसवानी एवं चिचोली में अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा शामिल हुए। उन्होंने प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामायण एक महान ग्रंथ है, जो हमें विविधता में एकता और सत्य की विजय की सीख देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने समाज में सभी वर्गों को समान सम्मान दिया, चाहे वह केवट हो, शबरी हो, या वानर-रीछ।
इस कार्यक्रम में मयूर पारिक, संजू वैष्णव, तुलसी चतुर कश्यप, धनंजय विझवार, सीताराम कश्यप, मगरचंद कश्यप, नन बूटवा राम, रहस राम, मणिशंकर कश्यप, खीक राम विझवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने किया पदभार ग्रहण
बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने मंगलवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने पति विकास झा के साथ हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन एवं हवन किया।
इसके बाद उन्होंने पालिका कार्यालय के अध्यक्ष कक्ष में पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर प्रवेश किया और औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। नगर पालिका के सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अध्यक्ष श्रीमती सोनी कुमारी झा का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, बांकीमोंगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, मंडल प्रभारी सतीश झा, महामंत्री अश्वनी साहू, लछमी अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, तरुण अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पार्षद, व्यापारी, सफाईकर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
