प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर कटघोरा और ज्वाली मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित
बिलासपुर में 30 मार्च को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के आगमन को लेकर भाजपा कटघोरा मंडल एवं ज्वाली मंडल द्वारा आज सांस्कृतिक भवन में एक महत्वपूर्ण कामकाजी संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से कोरबा जिला अध्यक्ष माननीय मनोज शर्मा, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, जिला मंत्री संजय शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनु प्रसाद दुबे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव रखे और पीएम मोदी के स्वागत को भव्य बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
कार्यक्रम में टेक चंद अग्रवाल, प्रीतम देवांगन, हीरानंद पंजवानी, प्रदीप पांडे, रामप्रसाद कोराम, मीना शर्मा, राज्यवर्धन सिंह, आत्मा नारायण पटेल, उत्तम रंधावा, राजेंद्र टंडन, श्रवण ठाकुर, राजकुमार कश्यप, अजय धनोधिया, बजरंग पटेल, समजीत सिंह, ओमप्रकाश डिक्सेना, सतीश जयसवाल, विनोद जयसवाल, पवन अग्रवाल, अजय गर्ग, राजू दिवान, अनुराग दुलानी, जय गर्ग, रूपेश, मनदीप, आयुष, वसीम, अतुल, सत्यम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
