-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

ओम नगर जरहाभाठा में नाली का मलबा बना मुसीबत, आम जनता परेशान

ओम नगर जरहाभाठा में नाली का मलबा बना मुसीबत, आम जनता परेशान

नगर निगम की अनदेखी, शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सफाई

बिलासपुर। शहर के ओम नगर जरहाभाठा स्थित अनंत करुणा स्कूल के पास नगर निगम द्वारा नाली की सफाई के दौरान निकाला गया मलबा चंद कदमों की दूरी पर ही डंप कर दिया गया है। इस मलबे से उठने वाली बदबू और गंदगी से स्थानीय लोग एवं स्कूल आने वाले बच्चे और अभिभावक परेशान हैं

पार्षद को दी गई सूचना, फिर भी नहीं हुई सफाई

क्षेत्रवासियों के अनुसार, मलबे से उठने वाली बदबू और कीचड़ से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। कई बार माननीय पार्षद को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन नगर निगम की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

मलबे से उठने वाली बदबू और नमी के कारण मक्खी-मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, स्कूल के बच्चों को स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है

जल्द समाधान की मांग

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द मलबा हटाने और क्षेत्र की सफाई कराने की मांग की है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोग निगम कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर होंगे

नगर निगम को इस ओर शीघ्र ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके और स्वच्छता बनी रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.