-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम सेन्दरी में चेतना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ग्राम सेंदरी में चेतना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जीवधर्णी फाउंडेशन और बिलासपुर पुलिस का संयुक्त प्रयास

बिलासपुर। ग्राम सेंदरी में सोमवार को जीवधर्णी फाउंडेशन के सहयोग से बिलासपुर पुलिस द्वारा चेतना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्रीमती अर्चना झा तथा विशिष्ट अतिथि कोनी थाना प्रभारी (TI) श्री किशोर केवट थे। ग्राम पंचायत सेंदरी के सरपंच, उप सरपंच और ग्रामीणों ने अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर विशेष जागरूकता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ASP अर्चना झा ने उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी और बताया कि मोबाइल का सीमित एवं सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए।

सड़क सुरक्षा के विषय में उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर आपदा की तरह होती हैं, जिसे सतर्कता और नियमों का पालन करके रोका जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा धैर्यपूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी।

ग्रामवासियों की रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर जीवधर्णी फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास चंद्र वर्मा, प्रदीप कुशवाहा, कोनी थाना TI किशोर केवट, SI मनोरमा तिवारी, ASI चिरंजीव राठौर, आरक्षक शैलेन्द्र साहू, अनुज जांगड़े, महिला आरक्षक वंदना सोनवानी उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत से सरपंच राजेश कुमार ध्रुव, उपसरपंच भरत पाल, राज कैवर्त सहित सेंदरी के सैकड़ों ग्रामीण इस कार्यक्रम में शामिल हुए और जागरूकता के इस प्रयास की सराहना की।

ग्रामीणों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी

कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं को विशेष रूप से साइबर सुरक्षा और महिला अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतने के सुझाव दिए

इस आयोजन से ग्रामवासियों को सुरक्षा और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों को बेहतर तरीके से समझ सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.