-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की कॉलेजवार समीक्षा...पात्र विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के कलेक्टर के निर्देश..

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की कॉलेजवार समीक्षा

पात्र विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत लाभ देने के कलेक्टर के निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 मार्च 2025। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में जिले के सभी महाविद्यालयों और प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों, प्रभारी प्राचार्यों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत मिलना चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत आवेदनों और लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के साथ दो दिनों के भीतर स्वीकृत किया जाए

23 महाविद्यालयों के छात्रवृत्ति आवेदनों की समीक्षा

बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, श्री गोपेश मनहर ने जिले में शासकीय एवं निजी कुल 23 महाविद्यालयों के छात्रवृत्ति आवेदनों की कॉलेजवार और वर्गवार जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत और लंबित आवेदनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि पात्र विद्यार्थियों को शीघ्र लाभ मिल सके

इस बैठक के दौरान कलेक्टर ने महाविद्यालयों को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया में कोई बाधा न आए और सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति मिले। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ हर जरूरतमंद छात्र तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी संस्थानों की जिम्मेदारी है

इस समीक्षा बैठक से छात्रवृत्ति योजना के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता समय पर उपलब्ध हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.