-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

मोहतराई में पंचकुंडी रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन

मोहतराई में पंचकुंडी रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन

मोहतराई। आह्वान अखाड़ा काशी के पूज्य संत सुदर्शन गिरी महाराज के प्रेरणा से ग्राम मोहतराई में पंचकुंडी रुद्र महायज्ञ, श्री राम कथा एवं भगवान शिव मंदिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिभाव से पूजन-अर्चन कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक व उत्तर प्रदेश तथा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी, मार्गदर्शक - जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3, श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि संतों के आगमन से संस्कृति का उत्थान होता है, जैसे ऋतुराज बसंत के आने से प्रकृति निखरती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण की शुद्धि के साथ-साथ मानसिक और आत्मिक शुद्धि भी होती है, जिससे इच्छित कामनाओं की पूर्ति होती है।

संत सुदर्शन गिरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि संतों और ऋषि-मुनियों का उद्देश्य समाज को सही मार्गदर्शन देना और जनकल्याण के लिए सतत प्रयास करना होता है। उन्होंने इस आयोजन को जनकल्याण एवं विश्वकल्याण के लिए समर्पित बताया।

इस अवसर पर अयोध्या धाम से पधारी बालव्यास सुश्री प्यासी जी ने कहा कि उन्हें भगवान श्री राम की कथा कहने का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने मोहतराई की जनता की भक्ति भावना की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों में प्रभु श्रीराम के प्रति अगाध श्रद्धा है।

कांग्रेस नेताओं का भव्य स्वागत

इस भव्य आयोजन में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ कांग्रेस नेता कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, राहुल गोरख, चिराग जैन भी शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्यों श्रीमती राजीन सुखनंदन साहू, श्रीमती बहरा देवी रामकुमार साहू, श्रीमती गोदावरी राजकुमार साहू, श्रीमती पीटी राव, संतोष राव, श्रीमती पार्वती शंकर साहू, श्रीमती नैना कन्हैया साहू और ग्राम के युवा नेता लव साहू, कौशल साहू, सपना मराठा, फूल सिंह राज आदि ने उनका आतिशबाजी, पुष्पवर्षा, साल और श्रीफल से भव्य स्वागत किया।

इस आयोजन में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और धर्म लाभ लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.