-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सक्षम होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सक्षम होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

बिलासपुर: दिव्यांगों के संपूर्ण सशक्तिकरण के लिए समर्पित राष्ट्रीय सामाजिक संगठन सक्षम की बिलासपुर इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका सम्मान संस्था की ओर से लता गुप्ता, सौमित्र गुप्ता और प्रांत सचिव अनूप पांडे ने शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

इस कार्यक्रम में सुमिता दास गुप्ता के सौजन्य से श्रीमती दुर्गा शर्मा, सोनिया साहू, रश्मि गुप्ता और सोनिया सोनी ने सक्षम की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें से तीन सदस्यों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भी भरा। वहीं, श्रीमती शेफाली घोष द्वारा श्रीमती किरण सिंह को वार्षिक सदस्यता ग्रहण करवाई गई एवं उन्होंने भी नेत्रदान संकल्प पत्र भरा।

कार्यक्रम में प्रांत सचिव अनूप पांडे और जिला सचिव निर्मल कुमार घोष को सुमिता दास गुप्ता द्वारा सफल नेत्र कुंभ सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। इसके अलावा, श्रीमती शेफाली घोष और श्री निर्मल घोष ने लता गुप्ता एवं स्वामित्र गुप्ता को भी समारोह के सफल आयोजन हेतु शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर हर्बल गुलाल खेलते हुए फाग गीतों के साथ होली उत्सव का आनंद लिया। लता गुप्ता एवं स्वामित्र गुप्ता के सौजन्य से सभी अतिथियों के लिए चाय-नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गई।

इस आयोजन में प्रांत सचिव अनूप पांडे, प्रांत सह सचिव अंजलि चावड़ा, जिला सचिव निर्मल कुमार घोष, उपाध्यक्ष मदन मोहन गुल्ला, महिला प्रमुख शेफाली घोष, नेत्र प्रमुख रेखा गुल्ला, कोषाध्यक्ष राजेश पांडे सहित लगभग 90 कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें 15 दिव्यांग साथी भी शामिल थे।

कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और सामाजिक सहयोग की इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.