-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सूर्यांश धाम में अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

सूर्यांश धाम में अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

जांजगीर-चांपा। गौरव ग्राम सिवनी (नैला) स्थित सूर्यांश धाम, सूर्यांश विद्यापीठ में दिनांक 28, 29 एवं 30 मार्च 2025 को “अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव 2024-25” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय महोत्सव में प्रदेश और देश के कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

मुख्य और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस महोत्सव के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय होंगे, जो 29 मार्च को उपस्थित होकर जनमानस को संबोधित करेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत समेत कई विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त, बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री महादेव कावरे, पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला, जांजगीर-चांपा के कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला सहित प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण भी इस गरिमामयी आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

समाज के सभी वर्गों को आमंत्रण

इस आयोजन में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, प्रशासनिक अधिकारी, किसान, श्रमिक, व्यवसायी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, न्यायाधीश, सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्यकार, कलाकार और विद्वतजन सहित समाज के हर वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है। अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति ने जनता से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री करेंगे जनसमुदाय को संबोधित

29 मार्च को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जिलेवासियों और क्षेत्र के समस्त नागरिकों को संबोधित करेंगे। यह महोत्सव शिक्षा, समाज और संस्कृति के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

अतः सभी नागरिकों से निवेदन है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ इस महा-महोत्सव में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.