पेंड्रा। जिले के सरस्वती शिक्षा संस्थान के द्वारा विभाग स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को जिले के पेंड्रा फिजकल मैदान में हुआ था। वही इस प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती शिक्षा संस्थान समिति के उपाध्यक्ष राम जी श्रीवास, विभाग समन्वयक गेंदराम राजपूत की उपस्थिति में रखा गया था। इस विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में पेंड्रा गौरेला मरवाही, बिलासपुर एवं कोरबा विभाग के बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, सक्ति, मुंगेली के 201 प्रतिभागी एवं 31 संरक्षक आचार्य भाग ले रहे हैं। वही इस विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में से विजयी प्रतिभागी कोनी में संपन्न होने वाले प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। वहीं इस शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्थान समिति के उपाध्यक्ष राम जी श्रीवास, गेंदराम राजपूत, प्राचार्य हेमंत त्रिवेदी, श्यामलाल राठौर, अनुपम दुबे, हेतराम रैदास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका एवम बच्चे उपस्थित रहे
ब्रेकिंग न्यूज़
