-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

जिले के सरस्वती शिक्षा संस्थान के द्वारा विभाग स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

गौरेला पेंड्रा मरवाही 
_________________
जिले के सरस्वती शिक्षा संस्थान के द्वारा विभाग स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

 जिले के सरस्वती शिक्षा संस्थान के द्वारा विभाग स्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को जिले के पेंड्रा फिजिकल मैदान में हुआ था। 

 इस प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती शिक्षा संस्थान समिति के उपाध्यक्ष राम जी श्रीवास, विभाग समन्वयक गेंदराम राजपूत की उपस्थिति में रखा गया था। इस विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में पेंड्रा गौरेला मरवाही, बिलासपुर एवं कोरबा विभाग के बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, सक्ति, मुंगेली के 201 प्रतिभागी एवं 31 संरक्षक आचार्य भाग ले रहे हैं।
  इस विभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में से विजयी प्रतिभागी कोनी में संपन्न होने वाले प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.