घर से स्कूल जाने को निकली छात्रा का एक माह बाद भी नही चला सका पता, परिजनों को किसी अप्रिय घटना की सत्ता रही है चिंता।
पेंड्रा। जिले में घर से स्कूल जाने निकली छात्रा का एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक पता नहीं चल सका है वहीं परिजनों को किसी अप्रिय घटना की चिंता सता रही है। वहीं परिजनों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस के पास दर्ज कर चुकी है। लेकिन उसके बाद भी अब तक छात्र का पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।।
दरअसल पूरा मामला जिले के गौरेला थाना क्षेत्र का है। जहां गौरेला थाना क्षेत्र के केवची माठापानी की रहने वाली छात्रा मुस्कान गोंड रामुन सिह उम्र 15 वर्ष, जाति गोड जोकि छात्रा केवची के हायर सेकडरी स्कूल मे कक्षा नवमी में पढ़ाई करती थी। जो तीन अगस्त 2024 को घर से विद्यालय के समय पर विद्यालय जाने के लिए निकली हुई थी। जहां एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक छात्रा कोई पता नहीं चल सका है। वहीं परिजनों के माने तो किसी अप्रिय घटना की चिंता परिजनों को सता रही है। वहीं छात्रा के परिजनों ने थाना गौरेला में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि दिनाक 03.08.2024 मेरी बेटी कुमारी मुस्कान उम्र 15 वर्ष है जोकि केंवची हायर सेकडरी स्कूल में कक्षा 09वीं में पढाई करती है जो कि शनिवार को सुबह 7.00 बजे स्कूल जाती थी और 12.00 बजे वापस घर आ जाती थी। लेकिन दिनाक 03.08.24 दिन शनिवार होने से सुबह 7.00 बजे स्कूल जा रही हूं कहकर स्कूल ड्रेस पहनकर गयी थी जो आज दिनांक तक घर वापस नही आयी है वहीं हम लोगों के द्वारा स्कूल में जाकर पूछताछ की गई तो स्कूल नहीं आना बताया गया था। वहीं आसपास एव रिश्तेदारो से पूछताछ करने पर कोई पता नहीं चला सका है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। वही नाबालिग के गुमशुदा होने के बाद परिजन अपनी बेटी की खोजबीन लगातार कर रहे है साथ ही गौरेला के पुलिस थाने में आ आकर बेटी के मिलने की जानकारी ले रहे है। लेकिन लगभग एक माह होने के बाद भी नाबालिग का कही कोई अतापता नही चलने से परिजन काफी चिंतित है।।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
