-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

एक पेड़ मां के नाम के तहत स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी एवं कार्यालय परिसरों में लगाए अधिक से अधिक पेड़हाथियों के विचरण के दौरान लोगों को सतर्क रहने कोटवारों से काराएं मुनादी

एक पेड़ मां के नाम के तहत स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी एवं कार्यालय परिसरों में लगाए अधिक से अधिक पेड़

हाथियों के विचरण के दौरान लोगों को सतर्क रहने कोटवारों से काराएं मुनादी

*टीएल बैठक में मौसमी बीमारियों, सड़क सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण, पशुओं का टीकाकरण आदि के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश*

           गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 अगस्त 24/ साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अव्हान पर कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने एक पेड़ मां के नाम के तहत स्कूल, छात्रावास, आंगनबाड़ी एवं कार्यालय परिसरों में जहां जगह हो वहां अधिक से अधिक पौधे लगाने कहा। बैठक में वनमण्डलाधिकारी रौनक गोयल ने कहा कि वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजाती के पौधे निशुल्क उपलब्ध कराएंगे। उन्होने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से भी अपनी मां के नाम पर एक-एक पौधे लगवाने के लिए महिला एवं बाल विकास अधिकारी से आग्रह किया।
             बैठक में इन दिनों मरवाही वन मंडल में हाथियों के विचरण करने एवं जान माल तथा फसलों को नुकसान पहुंचाने की घटना को विभिन्न विभागों द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए समन्वय कर त्वरित रूप से क्षतिपूर्ति दिलाने कहा गया। साथ ही वन विभाग के मैदानी अमलों एवं पंचायत सचिवों के सहयोग से हाथी विचरण के दौरान लोगों को सावधानी बरतने के लिए कोटवारों से मुनादी कराने कहा गया। 
कलेक्टर ने समय सीमा में निराकृत किए जाने वाले प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होने मौसमी बीमारियों मलेरिया, डायरिया आदि से निपटने त्वरित एवं सघन उपाए करने सीएमएचओ को निर्देश दिए। उन्होने परिवहन एवं सम्बद्ध विभागों को सड़क सुरक्षा के लिए कार्य योजना के तहत कार्यवाही करने और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
             कलेक्टर ने जल शक्ति मिशन के तहत जल संग्रहण संरचनाओ का निर्माण, आवारा पशुओं का व्यवस्थापन, पशुओं का टीकाकरण, न्यायालयीन प्रकरणो का समय पर जवाब प्रस्तुत करने, अभिलेख दुरूस्त करने, अनुकंपा नियुक्ति, पीडीएस दुकानों के स्टॉक का सत्यापन, शासकीय भूमि से कब्जा हटाने, सीसीरोड, विद्युत पोल, नाली निर्माण, जिला स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स एवं किशोर न्याय बोर्ड भवन के लिए भूमि आबंटित करने सहित विभिन्न प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर करने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए केपी तेंदुलकर, एसडीएम मरवाही दिलेराम डाहिरे एवं संयुक्त कलेक्टर प्रिया गोयल सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.