पेण्ड्रा। जिले के मरवाही थानाक्षेत्र के जंगल मे उस समय हड़कंप मच गया था। जब गांव के कुछ लोग जब जंगल गए हुए थे और उनकी नजर जंगल मे बिखरे नरकंकाल पर पड़ी, जिसके बाद लोगों के द्वारा घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। और वहीं पुलिस के द्वारा आसपास के गांवों में लापता व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए नरकंकाल की शिनाख्त की जा चुकी है। दरअसल पूरा मामला मरवाही थानाक्षेत्र के मड़वाही इलाके के जोगीडोंगरी जंगल का है जहां पर आज सुबह गांव के कुछ ग्रामीण जंगल की ओर अपने मवेशियो को चाराने के लिए लेकर गए हुए थे उसी दौरान ग्रामीणों की नजर जंगल के अंदर एक पहाड़ी के पास इधर उधर बिखरे हुए हालात पर मानव नरकंकाल के अवशेष एवम कपड़े पर पड़ी। जिसके बाद गाँव के ग्रामीण गाँव मे पहुँचकर मामले की जानकारी सरपंच और कोटवार को दी गई थी वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। जहां सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर जाकर नरकंकाल को जप्त कर विधिवत रूप से जांच शुरू कर दी थी। साथ ही कयास यह लगाया जा रहा था कि नरकंकाल डेढ़ से दो माह पुराना हो सकता है। साथ ही पुलिस प्रशासन जंगल से लगे ग्रामीण क्षेत्रो में भी गुम इंसान की जानकारी जुटा रही थी। ताकि नरकंकाल का शिनाख़्त किया जा सके। तभी पुलिस के द्वारा आसपास के गांवों में लापता व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए नरकंकाल की शिनाख्त घुम्माटोला निवासी प्रेम सिंह पेंद्रो पिता मैकू, उम्र 42 वर्ष जो कि मानसिक रूप से कमजोर था और पिछले काफी दिनों से लापता था वहीं पुलिस को परिजनों से शव के पास मिले कपड़े से पहचान कर ली गई है। जिसकी पहचान घुम्माटोला निवासी प्रेम सिंह पेंद्रो पिता मैकू, उम्र 42 वर्ष के रूप में किया गया है। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। जिसके कारण वह घर आना जाना नही कर रहा था। वही पुलिस अधिकारियो की मानें तो नरकंकाल मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम के साथ तहसीलदार भी मौके पर पहुचे थे वहीं पुलिस मामले के आगे की कार्यवाही एवम जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
वहीं ,अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दीपक मिश्रा ने बताया कि आसपास के गांवों में लापता व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए नरकंकाल की शिनाख्त की जा चुकी है। इस नरकंकाल की शिनाख्त घुम्माटोला निवासी प्रेम सिंह पेंद्रो पिता मैकू, उम्र 42 वर्ष के रूप में किया गया है। वहीं, पुलिस आगे की कार्यवाही एवम जांच पड़ताल पर जुट गई है।
