-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

सेजेस पेंड्रा में आयोजित संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक में कलेक्टर, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों सहित बड़ी संख्या में हुए शामिल पालकगण

गौरेला पेंड्रा मरवाही
_________________
सेजेस पेंड्रा में आयोजित संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक में कलेक्टर, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों सहित बड़ी संख्या में हुए शामिल पालकगण
जिले के सभी 92 संकुल केंद्रों में आयोजित हुआ पालक-शिक्षक मेगा बैठक

         पालक-शिक्षक मेगा बैठक कार्यक्रम के तहत आज  स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में आयोजित संकुल स्तरीय बैठक में कलेक्टर  लीना कमलेश मंडावी, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों सहित बड़ी संख्या में पालकगण शामिल हुए। पालक-शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी पलकों में उनके बच्चों एवं विद्यालय के संपूर्ण गतिविधियों के संबंध में जागरूकता लाना है, ताकि पालक एवं शिक्षक के सामूहिक प्रयासों से बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए किताबी ज्ञान के अलावा बच्चों में राष्ट्रीय, अंर्तराष्ट्रीय ज्ञान, सामान्य ज्ञान, क्षेत्रीय ज्ञान की समझ भी बच्चों में पूर्ण रूप से विकसित होना चाहिए। कलेक्टर ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। साथ ही उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की शपथ सभी पालकों, बच्चों एवं शिक्षकों को दिलाई। 
           जिला शिक्षा अधिकारी जे.के शास्त्री ने कहा कि बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। डाइट पेंड्रा की सहायक प्राध्यापक ममता चक्रवर्ती ने कहा कि घर का माहौल भी शिक्षा के अनुकूल रहे यह भी पालकों का दायित्व है। संकुल के प्राचार्य एल.पी. डाहिरे ने कहा कि शिक्षकों के साथ-साथ पालक का भी उतना ही दायित्व है कि वे अपने घर में पढ़ाई का एक कोना का निर्माण करें ताकि बच्चे अनुकूल वातावरण में रह कर अध्ययन-अध्यापन का कार्य सम्पन्न कर सकें। संकुल समन्वयक तेरसू राम चौधरी ने कहा कि शिक्षक पालकों के साथ सतत् रूप से समन्वय बनाकर रखें, जिससे बच्चों में सकारात्मक एवं बेहतर माहौल बन सकें। पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन जिले के सभी 92 संकुल केंद्रों में भी आयोजित किया गया।
           कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भी पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हम सभी का दायित्व है कि हमें घर में भी शिक्षा का माहौल बनाए और पालकगण बच्चों को शाला में प्रतिदिन अध्ययन कराए गए कार्यों का अवलोकन करें। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना और राज गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणमान्य नागरिक नीरज जैन थे। इस अवसर पर पूरन छाबरिया, आलोक सोनी, विमल मिश्रा, परस राम यादव, दिलशाद ईराकी, संतोषी कश्यप, मीना पड़वार, सिमरजीत कौर, मोतीचंद जैन, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के जिला नोडल मुकेश कोरी, जीवन सिंह कुशराम, सतीश नामदेव सहित संकुल केन्द्र के अंतर्गत सभी शालाओं के शिक्षक एवं पालकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.