पेण्ड्रा। जिले में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त दिखाई दे रहा है। तो वही बारिश के कारण कच्चे मकानो पर में भी बारिश का असर दिखाई दे रहा है। बारिश के कारण कच्चे मकान गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह से जिले में एक दर्दनाक हादसे में कच्चे मकान के गिरने से पति पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई है तो वहीं 8 साल के बच्चे को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वही मिली जानकारी के अनुसार बच्चा रात 10 30 से सुबह 6 बजे तक मलबे में ही दबा रहा था। जिसके बाद बच्चे को सुरक्षित जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां पर बच्चा सुरक्षित है। दरअसल पूरा मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र का हैं जहां रामगढ़ गांव पर पिछले दो दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त है वही देररात पेण्ड्रा के रामगढ़ गांव में एक कच्चा मकान ढह गया जिसके चलते घर मे सो रहे पति दिनेश सिंह, पत्नी शारदा सिंह और उनका 8 साल का बच्चा प्रिंस दबा रहा तीनो रात लगभग 10 30 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक दबे रहे। वहीं घटना में पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 साल के प्रिंस को आसपास के ग्रामीणों ने सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसकी हालत सामान्य है। तो वहीं रामगढ़ गांव में हुए घटना की सूचना पर पेण्ड्रा पुलिस मौक़े पर पहुंचकर शव का पंचनामा एवम कार्यवाही के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपने के साथ ही पीड़ित पक्ष को उचित मुआवजा देने की बात है साथ ही बच्चे के उचित इलाज की व्यवस्था भी करने को निर्देशित किया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़
