-->
Type Here to Get Search Results !
ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रहे किसान पर दो भालुओं ने किया हमला किसान हुआ घायल, खेत मे पानी भरने के लिए मुहानी बांधने के दौरान दो भालुओं ने किया हमला

 खेत में काम कर रहे किसान पर दो भालुओं ने किया हमला किसान हुआ घायल, खेत मे पानी भरने के लिए मुहानी बांधने के दौरान दो भालुओं ने किया हमला।

घायल किसान को इलाज के लिए कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती, किसान की हालत खतरे से बाहर।

पेंड्रा । जिले में भालूओ के काटने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक फिर से मरवाही के गांव में दो भालू ने किसान पर हमला कर घायल कर दिया गया है। वहीं किसान खेत मे काम कर रहा था तभी दो भालुओं ने किसान पर हमला कर दिया था। वहीं किसान खेत मे पानी भरने के लिए मुहानी बांधने के दौरान दो भालुओं ने किया हमला किया है। साथ ही घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किसान की हालत खतरे से बाहर है।।

दरअसल पूरा मामला जिले के मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है। जहां मरवाही वन परिक्षेत्र के ग्राम पिपरिया के मांझे टोला निवासी घायल किसान घंसु सिंह मराबी को दो भालू ने हमला कर दिया है। जहां किसान खेत मे पानी भरने के लिए मुहानी बांधने का कार्य कर रहा था तभी दो भालुओं ने किसान पर कार्य कर रहे घायल किसान घंसु सिंह मराबी पर दो भालुओ पर हमला कर दिया था। जहां किसान भालुओं के हमले के कारण घायल हो गया था। जहां घायल किसान किसी तरह घर पर पहुंचा और उसके बाद परिजन उसे तत्काल एंबलेंस की सहायता से अस्पताल लेकर आए। वहीं आपको बता दें कि घायल किसान को हाथ मे कंधे में चोट आई है। साथ ही घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां घायल किसान का इलाज चल रहा है। वहीं किसान की हालत खतरे से बाहर है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.